ठीक होने वाले मरीजों के मुकाबले घटे एक्टिव मरीज, टेस्‍ट की संख्‍या 50 लाख के पार, जानें कोरोना के राज्‍यवार आंकड़े

ठीक होने वाले मरीजों के मुकाबले घटे एक्टिव मरीज, टेस्‍ट की संख्‍या 50 लाख के पार, जानें कोरोना के राज्‍यवार आंकड़े

सुमन कुमार

देश में पहली बार कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्‍या ठीक होने वाले मरीजों से कम हो गई है। हालांकि नए मरीजों के मिलने का आंकड़ा अब भी 10 हजार के करीब बना हुआ है मगर ठीक होने वाले मरीजों की बढ़ती तादाद ने स्थिति को बिगड़ने से बहुत हद तक बचा रखा है। वैसे देश में टेस्‍ट की संख्‍या 50 लाख को पार कर गई है। रोजाना देश में एक लाख 40 हजार से अधिक टेस्‍ट हो रहे हैं।

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बुधवार की सुबह तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 133632 है। अभी तक 135205 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। देश में ठीक होने वालों का आंकड़ा 48.9 तक पहुंच गया है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्‍या 48.3 रह गई है। पहली बार ऐसा हुआ है कि देश में एक्टिव मरीजों की संख्‍या ठीक होने वाले मरीजों से कम हो गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 7745 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्‍‍‍‍‍फर्म 276583 मामले हो गए हैं। कुल मरीजों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: DRDO ने तैयार की कोराना की दवा, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी में होगा क्लीनिकल ट्रायल

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश भर में कोविड19 के रिकार्ड 9985 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 5892 और मरीज कोरोना मुक्‍त घोषित किए गए हैं। इसी अवधि में रिकार्ड 274 और मरीजों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है। देश में जब से कोरोना फैला है, एक दिन में मौत का ये सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले मंगलवार को पूरे देश में 9987 नए मरीज सामने आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के एक लाख 45 हजार 216 टेस्‍ट हुए हैं जो कि एक दिन पहले के आंकड़े से करीब 4 हजार अधिक हैं। खास बात ये है कि देश में कुल टेस्‍ट की संख्‍या 50 लाख को पार कर गई है। मंगलवार की सुबह तक देश में कुल 49 लाख 16 हजार 116 टेस्‍ट हुए थे और बुधवार की सुबह तक ये आंकड़ा 50 लाख 61 हजार 332 पर पहुंच गया है।

दुनिया का हाल

बुधवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के 73 लाख 63 हजार 128 मरीज थे जिसमें से 36 लाख 34 हजार 137 मरीज ठीक हो चुके थे और 4 लाख 14 हजार 578 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके थे। पूरी दुनिया में अगर टेस्‍ट के मुकाबले मरीज मिलने की दर को देखें तो सबसे खराब हालत ब्राजील की है जहां अबतक 9 लाखा 99 हजार 836 टेस्‍ट हुए हैं और उनमें से करीब 75 प्रतिशत यानी 7 लाख 42 हजार 84 लोग कोरोना के मरीज निकले हैं। भारत में ये प्रतिशत सिर्फ 5.4 है।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

देश में कहां हो रही है ज्‍यादा मौतें

बुधवार को स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की वेबसाइट पर डाले गए डाटा के अनुसार देश में एक दिन में 274 मौतें हुई हैं। महाराष्‍ट्र में 120, गुजरात में 33, दिल्‍ली में 31, तमिलनाडु में 21, यूपी में 18, बंगाल में 10, राजस्‍थान में 9, मध्‍य प्रदेश, तेलंगाना, हरियाणा में 6-6, जम्‍मू कश्‍मीर में 3, छत्‍तीसगढ़, पंजाब, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में 2-2 और झारखंड, बिहार, चंडीगढ़ में 1-1 मौत हुई है।

राज्‍यों में कितने नए मामले

देश में मंगलवार से बुधवार के बीच कोरोना के 9985 नए मरीज सामने आए हैं और उम्‍मीद के अनुसार सर्वाधिक मरीज महाराष्‍ट्र से ही हैं जहां कोरोना के 2259 नए मामले आए हैं। देश के 9 राज्‍यों में कुल मिलाकर 7737 नए मरीज आए हैं और बाकी के नए मरीज पूरे देश में बिखरे हुए हैं। शीर्ष नौ राज्‍यों में महाराष्‍ट्र के अलावा तमिलनाडु में तमिलनाडु में 1685, दिल्‍ली में 1366, राजस्‍थान में 482, गुजरात में 469, यूपी में 388, बंगाल में 372, छत्‍तीसगढ़ में 361 और  हरियाणा में 355 नए मरीज सामने आए हैं।

 

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

2191

2802

77

5070

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

0

33

0

33

अरुणाचल प्रदेश

56

1

0

57

असम

1848

1085

4

2937

बिहार

2563

2864

32

5459

चंडीगढ़ 

32

286

5

323

छत्तीसगढ़

848

386

6

1240

दादर नगर हवेली

20

2

0

22

दिल्ली

18543

11861

905

31309

गोवा

292

67

0

359

गुजरात 

5336

14365

1313

21014

हरियाणा

3030

2134

45

5209

हिमाचल प्रदेश 

191

249

5

445

जम्मू एंड कश्मीर 

2792

1506

48

4346

झारखंड

844

559

8

1411

कर्नाटक

3251

2604

66

5921

केरल

1232

848

16

2096

लद्दाख

55

52

1

108

मध्य प्रदेश 

2700

6729

420

9849

महाराष्ट्र 

44860

42638

3289

90787

मणिपुर

243

61

0

304

मेघालय

29

13

1

43

मिजोरम

87

1

0

88

नागालैंड

117

10

0

127

ओडिशा

998

2133

9

3140

पुडुचेरी

75

52

0

127

पंजाब

497

2167

55

2719

राजस्थान

2662

8328

255

11245

सिक्किम

13

0

0

13

तमिलनाडु

16282

18325

307

34914

तेलांगना

1963

1809

148

3920

त्रिपुरा

671

192

1

864

उत्तराखंड

769

755

13

1537

उत्तर प्रदेश 

4365

6669

301

11335

वेस्ट बंगाल

4950

3620

415

8985

राज्यों को पुन: सौंपें जा रहे मामले

9227

 

 

9227

भारत में कुल मामले

133632

135206

7745

276583

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।